लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने रायपुर, दुर्ग और महासमुंद में खोला केंद्रीय कार्यालय, CM साय बोले – अबकी बार 400 पार, इस बार 5 लाख से ज्यादा मतों से जीतेंगे रायपुर लोकसभा

रायपुर (News27)30.01.2024/ सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में राजभवन के पास भाजपा के रायपुर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही  भाजपा ने आज रायपुर, दुर्ग और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान रायपुर केन्द्रीय कार्यालय का उद‌घाटन करते हएु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर लोकसभा में 9 में से 8 विधानसभा में बीजेपी जीती है। यह जीत मोदी की गारंटी पर विश्वास की वजह से बीजेपी को मिली है। रायपुर लोकसभा में रमेश बैस पहले सांसद रहे हैं और अब सुनील सोनी सांसद हैं। उन्होने जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार 5 लाख से ज्यादा मतों से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में जिताएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं से पूछा, आज बीजेपी के सामने कोई है तो कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया, कोई नहीं है। सीएम ने कहा, देशभर में विचारधारा का भी काम हुआ है। अयोध्या में रामलला की स्थापना हो गई। ट्रिपल तलाक, 370 धारा हट गई। विश्व के सर्वा िधक चर्चित नेता मोदी जी का दुनिया भर में सम्मान हो रहा है तो यह भारतवासियों का सम्मान है।
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास, सभी वर्ग में बीजेपी और मोदी स्वीकारिता बढ़ रही है। उन्होंने कहा क लोकसभा चुनाव मोदी जी का है। अबकी बार 400 पार होगा। कार्यक्रम को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा एवं िशक्षा एवं संस्क्ित मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबो िधत किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को बताना है कि आपके गारंटी पर हमने विस चुनाव जीता है, अब लोकसभा में 11 की 11 सिट हम जीतकार बताएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों का कल्याण किया है, गरीबों को मकान दिया है, मोदी जी आपने हमें बहुत कुछ दिया है। आज मोदी जी के योगदान से ही छत्तीसगढ़ का समृद्धशाली स्वरूप दिख रहा है।बता दें कि 31 जनवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय कार्यालयों का उद्घाटन होगा।

कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंक राम वर्मा समेत विधायक खुशवंत साहब, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा शामिल हुए।

———————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top