विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2025 के लिए पत्रकार यशवंत साहू चुने गए

यूथ आईकॉन के रूप में भारत सरकार ने बुलाया दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के साथ देश कों और ऊंचाई में लें जाएंगे

.

रायपुर। विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित है। इस कार्यक्रम में देशभर से 400 स्पेशल अटेंडिज का चयन हुआ है। वहीं 3000 प्रतिभागी पार्टिसिपेंट कर रहें है। जिसमें
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2025 के लिए पत्रकार यशवंत साहू चुने गए है। उनका चयन भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने किया है। उनको यूथ आईकॉन के रूप में भारत सरकार ने दिल्ली आमंत्रित किया है।वह नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्रैंड इवेंट में शामिल होंगे। वह भिलाई टाइम्स के सी ई ओ है.यह छत्तीसगढ़ के इकलौते पत्रकार है जिनका चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए चयन हुआ है। कार्यक्रम के पहले दिन खेल एवं युवा कल्याण केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को संबोधित किया।इस अवसर पर 12 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वह युवाओं के साथ देश कों और ऊंचाई में लें जाकर विकसित भारत बनाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top