अखंड रामायण षष्ठी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि को हवन आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया
जशपुर नगर । नवरात्रि तथा रामनवमी के शुभ अवसर पर बालाजी टोली जशपुर में स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ रखा गया । इस मौके पर समिति के सदस्यों के साथ साथ, बालाजी वार्ड के सभी माता बहनों तथा जशपुर नगर के काफी भक्त जन सम्मिलित हुए। अखंड रामायण षष्ठी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि को हवन आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक अभय सोनी, अध्यक्ष राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, निर्भय सोनी, सचिव अभिषेक नंदे, कोषाध्यक्ष आशीष सतपति, तथा उमेश साहू, ललित साहू, चंदन पाहवा, कमलेश्वर सारथी, तुषार नंदे, मुकुल नंदे तथा सुशील गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

