सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस
By. अविनाश वाधवा
तिल्दा नेवरा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा, मुख्य वक्ता गोपाल प्रसाद वर्मा नगर संघचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तिल्दा- नेवरा) विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन उपाध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर, विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं प्राचार्य श्रवण कुमार साहू के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया
। मुख्य वक़्ता गोपाल प्रसाद वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को आज हर युवा पीढ़ी को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उनका वाक्य है उठो, जागो और अपने लक्ष्य के पहुंचते तक मत रूको। मुख्य अतिथि श्रीमती रानी जैन ने कहा कि भी स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये हुए मार्ग चलना चाहिए । विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो युवाओं को संदेश देता है कि हम भी उनके जैसे बने। देश, समाज व राष्ट्र धर्म को ध्यान में रख कर काम करें। स्वदेशी, स्व व्यवसाय, स्व उद्योग एवं स्वालम्बन भाव से काम करे। दिलीप वर्मा ने सभी बच्चों को स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिए। ततपश्चात ” स्वदेशी संकल्प दौड़ ” विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं आचार्य दीदियों द्वारा विद्यालय प्रांगण से तिल्दा बस्ती के मौली मंदिर से ,मिशन कालोनी होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण तक दौड़ लगाए। इस स्वदेशी संकल्प दौड़ का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादन, स्वदेशी उद्यमिता को बढ़ावा देना एवं आत्मनिर्भर भारत को सुदृढ़ करना है।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रानी सौरभ जैन द्वारा 10 जनवरी को हुए हिन्दू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

