हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

• 1,75,000 रूपये रिश्वत की मांग

जांजगीर चांपा। हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत मांगना भारी पड़ गया। पीड़ित ने उसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर से कर दी । जिसके बाद जांच के लिए एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची। और प्लानिंग के तहत वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगो हाथ पकड़ लिया। वहीं मौके पर गिरफ्तारी की गई । जानकारी के अनुसार चांपा से हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां-महामाया समिति मिस्दा, लक्ष्मी कोसा समिति खोखरा एवं बजरंग बुनकर समिति खोखरा का कार्य बंद था। जिसको प्रारंभ करने के लिए महेन्द्र देवांगन, ग्राम केरा, जिला-जांजगीर ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं सहकारी संघ रायपुर को आवेदन दिया था। जिसके बदले में हरेकृष्ण चौहान ने 1,75,000 रूपये रिश्वत की मांग की । उधर महेन्द्र देवांगन ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत कर दिया। इस पर सहायक संचालक हथकरघा जांजगीर चांपा को जांच हेतु निर्देश प्राप्त हुआ।

• एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा

वरिष्ठ सहकारी समितियों द्वारा पड़ित को अधिकृत करने पर जांच पश्चात् रिपोर्ट रायपुर भेजने हेतु वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान से मिलने पर उनके द्वारा 1,75,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। पीड़ित द्वारा हरेकृष्ण चौहान, वरिष्ठ निरीक्षक, हथकरघा विभाग, जिला-जांजगीर चांपा को पहली किश्त 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं उसका खुलासा करने के लिए एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पैसे लेने के दौरान पकड़ लिया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top