
रायपुर (News27) 23.11.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी श्री रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके परिजनों से भी मुलाकात की है। सीएम श्री साय ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से बात कर उनका हालचाल जाना। श्री नेताम बीते रात्रि एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है, उनके बांए हाथ और माथे पर चोट आई है। घटना बीते शुक्रवार की है, घटना के तुरंत बाद उन्हें तत्काल रामकृष्ण हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया। डाॅक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। यह दुर्घटना कवर्धा से रायपुर लौटते समय सिमगा-बेमेतरा के बीच हुई है। उनके साथ कार में बैठे पीएसओ और एक अन्य सदस्य को भी चोट लगी है। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।
……………………………

