धार्मिक सौहार्दय बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी: एस पी शशि मोहन सिंह
जशपुर। धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा दुर्गा मंदिर का पुजारी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने 3 जनवरी को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ, आरती कर रहा था ।इसी दौरान पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न करते हुए एक विशेष वर्ग समुदाय का व्यक्ति नासिर अली खान निवासी रौनी रोड बगीचा के द्वारा अभद्रता पूर्वक, अपशब्द कहते हुए जोर जोर से चिल्लाकर भजन, पूजा पाठ, व लाउड स्पीकर बंद करने के लिए कहा गया। बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। व पूजा पाठ करने आए अन्य व्यक्तियों को भी पूजा आरती करने से रोका गया। रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा. पु.से.) के दिशा निर्देश में आरोपी नासिर अली खान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर सूचना के तुरंत बाद ही आरोपी नासिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि धार्मिक सौहार्दय बिगाड़ने का प्रयास अगर किसी व्यक्ति द्वारा किया जाएगा तो पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी।

