•फरसाबाहर के ग्राम महेशपुर सलिहापारा में रोपे थे गांजे के पौधे
• गांजे की खेती करने वाला गिरफ्तार
जशपुर. नशे का अवैध कारोबार टमाटर बाड़ी में फल फूल रहा था.टमाटर बाड़ी में गांजे का पौधा लहलाहा रहा था.गांजे की खेती में अच्छा मुनाफा है. इसलिए इसकी खेती अवैध रूप से चोरी छिपे की जा रहीं थीं ताकि किसी कों भनक मत लगे. एक व्यक्ति द्वारा टमाटर की आड़ में गांजा की खेती की गई थीं. उसने टमाटर बाड़ी 07 नग गांजा का पौधा रोपा था गांजे का पौधा तैयार हों गया था. खेती ग्राम महेशपुर सलिहापारा में किया गया था. दरअसल अजीत कुमार यादव निवासी ग्राम महेशपुर सलिहापारा ने अपने घर के पीछे टमाटर बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती किया था .अजीत कुमार यादव अपने घर के पीछे टमाटर बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती किया था .
सुचना पर बाड़ी में पहुंच गई पुलिस
जिसकी सुचना मुखबीर से थाना बागबहार कों मिली. इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी बागबहार द्वारा टीम एवं गवाहों के साथ खेत में रेड कार्यवाही करने पहुंची.
गांजा का पौधा उखाड़कर कर लें गए
वहां टमाटर बाड़ी में गांजा की खेती की गई थीं. उसने टमाटर बाड़ी में 07 नग गांजा का पौधा रोपा था गांजे का पौधा तैयार हों गया था. उसके घर स्थित बाड़ी में 07 नग गांजा का पौधा पाया गया.मौके पर पुलिस द्वारा उक्त गांजा को उखड़वाकर जप्त कर लिया गया.जिसका कुल वजन 12 किलो 380 ग्राम कीमती . 60,000 है. पुलिस ने गांजा कों जप्त कर लिया है. पूछताछ में अजित कुमार यादव द्वारा अपने घर बाड़ी में उक्त गांजा पौधा को अपने अधिपत्य में रखकर खेती करना स्वीकार किया है। आरोपी अजित कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी महेशपुर सलिहापारा का कृत्य धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

