विष्णु देव साय को छतीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने का इंतजार क्षेत्र की जनता कर रही …

अमित शाह ने कहा था जनता विधायक बनाकर भेजिए हम क्षेत्र के विष्णु देव साय जी को बड़ा आदमी बनायेंगे

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार

जीत के बाद कुनकुरी विधानसभा मीडिया प्रभारी रामजीत दीवान ने विष्णु देव साय एवं यस प्रताप सिंह जूदेव का माल्यार्पण किया

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग के 14 सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया, जिसमें कुनकुरी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी विष्णु देव साय ने कांग्रेस के प्रत्याशी यू डी मिंज को 25541 वोट से हराया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र के कंडोरा में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का आगमन चुनाव से पूर्व हुआ था जिसमें अमित शाह ने कहा कि आप सभी कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र के आम जनता विधायक बनाकर भेजिए हम विष्णु देव साय जी को बड़ा आदमी बनायेंगे।
तब क्षेत्र की जनता ने अपनी एक जुटता दिखाते हुए प्रचंड मतों से विष्णु देव साय को जीत दिलाया । अब जनता प्रदेश में आदिवासी चहरे के रूप में मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को देखना चाहती हैं। श्री साय जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया के निवासी हैं किसान परिवार में 1964 में जन्मे साय जी अपनी 59 वें वर्ष पूर्ण कर चुके हैं बहुत ही मंजे हुए अनुभवी राज नेता हैं जो कि 2 बार के विधायक,3 बार के सांसद व एक बार पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, 2 बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

मोदी लहर में भाजपा की बड़ी जीत

अब तक के हुए विधान सभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा से इन्हें 252541 वोट मिले हैं जो कि सभी प्रत्याशियों से सर्वाधिक है।छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने मुख्यमंत्री( भाजपा ) ने 15 साल तक राज पाठ सम्हाला था। चौथी पारी 2018 के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना पड़ा। इसके बाद 2023 में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। मोदी लहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता को हार का मुंह देखना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने में स्व. दिलीप सिंह जूदेव का विशेष योगदान रहा

प्रदेश में सबसे अधिक आदिवासीयों की तादात हैं । विष्णू देव साय अनूसूचित जनजाति से आते हैं । वह अनुभवी एवं सधे हुए राजनीतिज्ञ हैं। बीजेपी के कद्दावर नेता कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ प्रदेश में बीजेपी को लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था। उनकी इक्छा थी कि आने वाले समय में जशपुर को कोई व्यक्ति प्रदेश में मुख्यमंत्री बने और प्रदेश की जनता को सेवा देते हुए संभाग व जिले का गरिमामय को बनाए। श्री जूदेव के स्वर्गवास होने के पश्चात 2018 में बीजेपी को प्रदेश में करारी हार देखना पड़ा था, परंतु 5 साल के अंतराल के बाद 2023 में फिर बीजेपी ने शानदार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से प्रदेश में जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ मुख्यमंत्री के चहरे को लेकर क्यास लगाएं जा रहें कि आने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। जशपुर विधानसभा में जीत को लेकर भाजपा प्रत्यशीयों समेत कार्यकर्ता उत्साहित है। जशपुर की जनता इस बार प्रदेश में आदिवासी चहरे के रूप में विष्णु देव साय को देखना चाहती हैं।

1 प्रदेश में आपको आदिवासी मुख्यमंत्री का चहरा के तौर पर देखा जा रहा हैं

जवाब : भारतीय जनता पार्टी जैसा आदेश करेंगी वैसा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top