रायपुर (News27) 09.02.2024 । लोकसभा सत्र के शून्य काल में गुरुवार को रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं ट्रेन की लेट लतीफी और रद्द होने वाली गाड़ियों के संबंध में जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से ट्रेनों को समय पर संचालित करने की मांग की। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में और फास्ट ट्रेन प्रारंभ किया जाना चाहिए तथा जिन स्टेशनों पर पहले से स्टापेज थी जिसे तकनीकी वजहों से बंद कर दिया गया था वहां जनहित के मद्देनजर पुन: स्टापेज की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन एवं निर्माण किया जा रहा है, जो की अत्यंत प्रशंसनीय है। श्री सोनी ने कहा कि आजादी के बाद से छत्तीसगढ़ में रेल मंत्रालय को सर्वाधिक राशि करीब 7000 करोड़ प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया।
——————————————————-

