बिलासपुर (News27)20.02.2024 । प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई । अतिक्रमणकारियों द्वारा नजूल भूमि पर अपना क़ब्जा कर दुकान और अर्धनिर्मित मकान खड़ा कर दिया गया था । अवैध पाये जाने पर निगम प्रशासन द्वारा हटाया गया । अवैध क़ब्ज़ाधारियों के ख़िलाफ़ पुलिस में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं ।
अतिक्रमणकारी गोपी सूर्यवंशी के ख़िलाफ़ निगम प्रशासन द्वारा नोटिस देकर ये कार्यवाही की गयी है । पुलिस के अनुसार इसके ख़िलाफ़ मारपीट और हत्या के भी मामले दर्ज हैं । अनेक अवैध गतिविधियों में इसकी संलिप्तता की खबर से पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपराधिक प्रवृत्तियों के लिए एक उदाहरण पेश किया है, कि असवैधानिकता, असमाजिकता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
————————————–

