पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज घोषित कर सकती है अपने प्रत्याशी

रायपुर (News27) 18.03.2024 । कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, सोमवार को होगी। बैठक में कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों की सूची 18 मार्च यानी आज जारी किए जाने के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के छह प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी प्रत्याशी घोषित होने बाकी है। इनमें भूपेश बघेल राजनांदगांव से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वहीं दुर्ग से भी राजेन्द्र साहू व रायपुर से विकास उपाध्याय का लोकसभा के लिए यह पहली पारी है। इसके अलावा ताम्रध्वज साहू महासमुंद से, डाॅ. शिव कुमार डहरिया जांजगीर-चांपा से डाॅ. ज्योत्सना महंत कोरबा से चुनाव लड़ेगे।
कांग्रेस के जिन पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की जा सकी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की टिकट भी फंसी हुई है। इसके अलावा सरगुजाए बिलासपुरए रायगढ़ व कांकेर से भी प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।
…………………

——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top