रायपुर (News27)15.02.2024 । किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है, जिसका कांग्रेस ने समर्थन किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को पत्र लिखकर किसान संगठनों और किसानों से बंद को समर्थन देने का अनुरोध किया है।

मलकीत सिंह गैदू ने पत्र में लिखा है कि किसान यूनियनों के राष्ट्र व्यापी बंद के तहत एमएसपी गारंटी की मांग और बेरोजगारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान के लिए 16 फरवरी 2024 को भारत बंद की घोषणा की गई है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि भारत बंद का समर्थन करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करते हुए भारत बंद को किसान हित के प्रति एकजुटता के साथ खुले मन से समर्थन कर भारत बंद को सफल बनावें।
——————————–

