नई दिल्ली (News27)12.02.2024 । किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आज दूसरे दिन प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर ट्रैक्ट्रर ट्रॉली के साथ डटे हैं। उन्होंने रात बॉर्डर में ही बिताई। जानकारी अनुसार किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हरियाणा पुलिस के मुताबिक किसी भी हालत में राज्य में किसानों को एंट्री नहीं दी जाएगी। हरियाणा पुलिस शांतिपूर्ण आंदोलन के पक्ष में हैं, परन्तु पुलिस की तैयार है और सुरक्षा कर्मियों को हिदायतें दी गई है कि अगर आंदोलनकारी आक्रामकता दिखाते हैं तो उन्हें ‘‘रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं’’ है। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर में किसानों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
—————————————————————-

