धान खरीदी केंद्र में 6000 बोरी धान गायब

By. रोहित यादव
बलरामपुर .जिले में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर बड़ा खुलासा सामने आया है। जिले के धंधापुर धान उपार्जन केंद्र से लगभग 6000 बोरी धान गायब मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भौतिक सत्यापन के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए कुल 49 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन खरीदी के दौरान ही धान गायब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
राजपुर विकासखंड के धंधापुर धान खरीदी केंद्र में जब प्रशासनिक टीम ने भौतिक सत्यापन किया, तो यहां से करीब 6000 बोरी धान गायब पाया गया।
आशंका जताई जा रही है कि या तो फर्जी तरीके से धान की एंट्री की गई है, या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है।
कलेक्टर बलरामपुर के निर्देश पर अपर कलेक्टर और खाद्य विभाग की टीम ने धंधापुर धान खरीदी केंद्र में सत्यापन किया था। जांच में लगभग 2422 क्विंटल धान कम पाया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जिम्मेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कवर्धा और सूरजपुर जिलों में भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि किसानों का धान आखिर जा कहां रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी।

बाईट

विनय कुजूर खाघ अधिकारी बलरामपुर

Back To Top