पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

• सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को किया गया होल्ड

• अवैध तरीके से निर्माण की गई Construction Yard को भी किया गया ध्वस्त

बीजापुर । रायपुर । पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों कों गिरफ्तार किया गया है.प्रकरण में थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 01/2025, बीएनएस की धारा 103, 238, 61, 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
इस दौरान 03 जनवरी को घटना के संदेही को पकड़ने हेतु गठित 01 टीम को रायपुर के लिए भेजा गया। घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया एवं घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा ।घटना के आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार से पूछताछ की जा रही है एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है।
घटना के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी की जा रही है । प्रकरण में अब तक कुल तीन आरेपी 1. रितेश चन्द्रकार, 2. दिनेश चन्द्रकार एवं 3. महेन्द्र रामटेके को पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जाकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है । पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, द्वारा पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के हत्या के प्रकरण में जिला बीजापुर के कोतवाली थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 01/2025 की अग्रिम विवेचना हेतु श्री मयंक गुर्जर(IPS), अति0पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में गठित की गई 11 सदस्यीय SIT टीम को सौंपा गया है ।

आरोपी कों बख्शा नही जायेगा

प्रकरण के फरार आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की गिरफ्तारी हेतु पृथक –पृथक से 04 पुलिस टीम उनकी संभावित Locations पर घेराबंदी की जा रही है ।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुंदरराज पी0 द्वारा बताया गया कि- पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी बख्शा नही जायेगा । जांच हेतु गठित SIT टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर जल्द से जल्द न्यायालय में अभियोजन हेतु चार्ज रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी ।
उल्लेखनीय है कि ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाला जा रहा है । विगत 04 घंटे में सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है, अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है । साथ साथ ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई Construction Yard को भी ध्वस्त किया गया ।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top