घर में जन्मदिन कि तैयारी चल रहीं थीं फोन पर मौत कि खबर से खुशियां मातम में बदल गईं
जशपुर नगर. जिला मुख्यालय में महाराष्ट्र बैंक कि डिप्टी मैनेजर ने अपने जन्म दिन से एक दिन पूर्व फांसी लगाकर खुशखुशी कर ली। उधर घर पर जन्म दिन कि जश्न की तैयारी चल रही थी। कल शुक्रवार को विभा भारती का जन्म दिन था। फोन पर मौत की खबर सुनते ही खुशियां मातम में बदल गई। घटना गुरुवार को महाराष्ट्र बैंक के पीछे किराए के मकान में हुई। सुचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची । बैंक कर्मी के जानकारी के अनुसार विभा भारती उम्र (23) बोकारो बालीडीह थाना टुपकाडीह झारखंड की रहने वाली थीं । वह जशपुर जिला मुख्यालय के महाराष्ट्र बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ थीं । वह बैंक के पीछे कि तरफ पहले माले में किराए के मकान पर रह रहीं थीं । हमेशा की तरह गुरुवार को विभा भारती बैंक में आई और कुछ देर बाद रूम पर चली गईं ।
दरवाजे कों धक्का मारकर लॉक तोड़ा गया
विभा भारती कों सहकर्मियों ने कई बार फोन किया कॉल रिसिब नहीं करने पर सहकर्मी घर आ गए। घर अंदर से लॉक था.जब दस्तक और कॉल के बाद भी दरवाजा नहीं खुली । तों सहकर्मियाँ नें बैंक मैनेजर को बुलाकर लॉक तोड़ा । वहीं अंदर बेटरूम में विभा फांसी पर झूलकर जमीन पर पड़ी मिली। इसके बाद बैंक कर्मियों नें सिटी कोतवाली पहुंच कर थाने में सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शाम को घटना स्थल पर पहुंचें और जांच में जुटे . वहीं पुलिस द्वारा वीडियो ग्राफी कर टेबल पर रखी डायरी एवं फोन को कब्जे में लिया । पुलिस और मौजूद लोगों ने शव कों बाहर निकला .फिर पुलिस नें शव को सुरक्षित रखवाया था । वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रहीं है । उक्त घटना की खबर बैंक कर्मियों नें परिवार वालों को दी । पहले दिन शाम ढलने और परिजनों के समय पर नहीं पहुंचनें से शव का पी एम नहीं हुआ ।
पीएम के बाद परिजन कों शव सौप दिया गया
गुरुवार कों बोकारो से परिजन जशपुर रात्रि 8 बजे पहुंचें. शुक्रवार सुबह शव का पीएम किया गया. पी एम रिपोर्ट में चिकित्सकों नें बताया कि गर्दन का नस टुटा है कहीं चोट के निशान नहीं मिले है. पी एम के बाद शव कों सौप दिया गया. परिजन शव लेकर रवाना हों गए. जांच अधिकारी राजेश कुमार पाल नें बताया कि मामले कि जांच चल रहीं है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हों सकता है. अभी जांच चल रहा जल्द खुलासा होगा.
बैंक मैनेजर व परिजनों का पक्ष
मृतका के चाचा संतोष कुमार कुशवाहा नें बताया कि शुक्रवार कों उसका जन्म दिन था वह छुट्टी लेकर बोकारो आने वाली थीं. घर पर जन्म दिन का जश्न मनाने कि तैयारी चल रहीं थीं. इस बीच उसने खुद ख़ुशी कर लिया. खबर सुनकर स्तब्ध है.उन्होंने बताया घर में एक लड़की एक लड़का दो भाई बहन थे . विभा पढ़ने में काफी तेज थीं उसने खुद घर पर तैयारी कर पहले अटेमड में उसने बैंक का exm पास ली थीं. उसका पहला पोस्टिंग जशपुर में जुन महीने में हुआ था. महाराष्ट्र बैंक के ब्रांच मैनेजर आनंद कुमार नें बताया कि जशपुर नगर में महाराष्ट्र बैंक के एक साल तीन महीने हुए है. विभा महाराष्ट्र बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ थीं. उसको किसी तरह का वर्क लोड नहीं था. विभा का काम बहुत अच्छा था.
नोट : हमारा उद्देश्य आपकों समाचार के तौर पर सुचना देना है, न्यूज़ 27 ऐसी घटनाओं के लिए प्रेरित नहीं करता है.
.

