मानपुर में हिन्दू महासम्मेलन,सामाजिक स्मरसता का आव्हान

By.रोहित यादव

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

सुरजपुर.उपखंड जरही के अन्तर्गत आने वाले मंडल केरता के ग्राम मानपुर में भव्य हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन में आसपास के ग्राम मानपुर, कोटेया, बगड़ा, पलढा, भरदा, गौरा, सिंघरा, धरमपुर, मानपुर, माड़ीडाड़, केरता, जगन्नाथपुर, खड़गवां कला, दलदली के सैकड़ों ग्रामीण हिन्दू सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ठाकुर राजवाड़े , द्वारिका गुप्ता अध्यक्षता, पुजा मिश्रा, लाल संतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री रामचन्द्र एवं भारत माता के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा स्थानीय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम सैला, सूआ, करमा प्रस्तुत किया गया। जिला के धर्म जागरण का सह संयोजक ठाकुर राजवाड़े ने अपने उदबोधन में समस्त हिन्दू समाज को एकजुट और संगठित रहने का आव्हान किया।

पंच परिवर्तन के पांच तत्व

पंच परिवर्तन के पांच तत्व जिसमें नागरिक कर्तव्य बोध,पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाओ , सामाजिक समरसता आदि के विषय को भी सर्व हिन्दू समाज के बीच रखा।
कार्यक्रम में मंच संचालन महावीर ठाकुर व आभार उद्बोधन कृपाल नाथ तिवारी द्वारा किया गया।

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम का आयोजन केरता मंडल के मानपुर ,कोटेया एवं बगड़ा के समस्त हिन्दू समाज द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह रूपचंद देवांगन जरही, उपखण्ड कार्यवाह हेमंत राम पैकरा हिन्दू महासम्मेलन के संयोजक छोटू राजवाड़े, विशुन राजवाड़े, नारायण राम पैकरा, प्रवीन गुप्ता, लकुश गुप्ता, देवेश कुमार सिंह, राज यादव ,देवकुमार अभिषेक गुप्ता, विजय ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।



Back To Top