रायपुर (News27) 29.07.2024 । श्रावण माह का आज दूसरा सोमवार है। राजधानी रायपुर के सभी मंदिर-देवालयों में सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़े रहा। चहुंओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष करते शिवभक्तों में देवों के देव महादेव के दर्शन करने गजब का उत्साह नजर आया। महादेव घाट में भी शिवभक्त कावंडियों का जत्था अपने ईष्टदेव भगवान शिव के दर्शनार्थ नंगे पैर टोलियां बनाकर सड़कों पर चलते हुए बाबा के जलाभिषेक को आतुर दिखाई दिये। बारिष या किसी प्रकार की बाधाओं से बेफिक्र भक्ति का जुनून लिये युवाओं से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं सराबोर नजर आईं। चहुंओर का माहौल सुबह से शिवमय बन गया। राजधानी के लगभग प्रत्येक मंदिर में भक्तों की लंबी लाईन दिखाई दिये। -फाईल फोटो
……………………..

